भोपाल
न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर भेल भोपाल के ठेका श्रमिक पिछले 15 दिनों से व्यापक हस्ताक्षर अभियान चला रहे थे। बुधवार को हजारों हस्ताक्षर से युक्त ज्ञापन को मुख्यमंत्री आवास पर यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को सौंपा। इससे पूर्व भेल के 5 न. गेट पर हुई सभा को सीटू के प्रमोद प्रधान यूनियन के अध्यक्ष प्रशांत पाठक, कार्यवाहक अध्यक्ष मेहर अली द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया।
यूनियन के अध्यक्ष प्रशांत पाठक और कार्यवाहक अध्यक्ष मेहर अली ने कहा कि 26000 रुपये न्यूनतम वेतन देने की मांग की है। अगर मध्यप्रदेश सरकार न्यूनतम वेतन में वृद्धि नहीं करेगी तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज होगा।ज्ञापन देने वालो में यूनियन के प्रतिनिधि के रूप में मेहर अली, प्रशांत पाठक, अवधेश कुशवाहा, इन्द्रलाल पटेल, नरेश सिकरवार मौजूद थे।
