भोपाल
महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भेल भोपाल के मोटर सर्विस विभाग में आर्टिजन के पद पर कार्यरत युवा कर्मचारी अतुल मालवीय को वित्तीय वर्ष 2023 में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार से कार्यपालक निदेशक विनय निगम एवं महाप्रबंधक विकास खरे द्वारा सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि मोटर सर्विस विभाग तकनीकी क्षेत्र में ग्राहकों को समय-समय पर मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल समाधान प्रदान करता है श्री मालवीय को यह पुरस्कार शीर्ष प्रबंधन द्वारा तीसरी बार प्रदान किया गया है ।
कला विकास समिति पिपलानी बीएचईएल की वार्षिक बैठक- विविध कला विकास समिति द्वारा लगातार सनातन संस्कृति का प्रचार भगवान राम की लीला के मंचन के माध्यम से विगत 64 वर्षों से किया जा रहा है। इस समिति की बैठक में चुनाव संपन्न हुए। आगामी रामलीला और दशहरा कार्यक्रम हेतु विस्तृत चर्चा के बाद कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष अविनाश चंद्रा , महासचिव शिवप्रसाद साहू , उप महासचिव आरएस अरोड़ा, विश्वनाथ दशोरे , यूपी शर्मा, हिम्मत राव पाटिल, दिनेश करण, लक्ष्मण पाटील आनंद आर्य , कपिलेंद्र, एमके सेन, राजीव आर्य, जगदीश गुप्ता, राजेश बर्मन, राहुल सिंह, लोकेश मौर्य और समस्त कलाकर कार्यकर्ता उपस्थित थे।
