भोपाल
सोमवार को भेल में फेरबदल किया गया। टीसीबी विभाग का काम संभाल रहे महाप्रबंधक अविनाश चन्द्रा को मानव संसाधन विभाग के अलावा लॉजिस्टिक विभाग का काम सौंपा गया है । हाल ही में महाप्रबंधक बनें शैलेन्द्र कुमार महाजन को टीसीबी विभाग का मुखिया बनाया गया है । फिलहाल वह इसी विभाग में अपर महाप्रबंधक रहते हुये नये महाप्रबंधक बने थे । श्री चन्द्रा को मानव संसाधन विभाग के अलावा लॉजिस्टिक विभाग दिया गया है । लॉजिस्टिक का अतिरिक्त काम अमिताभ दुबे संभाल रहे को यहां से हटा दिया गया है । उत्पादन के पीक पीरियेड में इस विभाग की अहम भूमिका होती है । महाप्रबंधक श्री रॉव को हाईड्रो विभाग की कमान सौपी गई है ।
