17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

Published on

भोपाल। भेल भोपाल की एचएमएस यूनियन द्वारा आज कैंटीन क्रमांक 1 का औचक निरीक्षण और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। यूनियन के महामंत्री हेमंत सिंह की अध्यक्षता में हुए इस निरीक्षण के दौरान कैंटीन की व्यवस्थाओं में कई गंभीर कमियां पाई गईं, जिन्हें दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण में लंबे समय से चली आ रही रोटी की समस्या प्रमुखता से सामने आई, जिसके समाधान हेतु प्रबंधन से जल्द से जल्द अत्याधुनिक मशीन लगाने की मांग की गई।

इसके अलावा वर्तमान में मिल रहे पतले रायते की गुणवत्ता सुधारने, कैंटीन परिसर में विशेष साफ-सफाई रखने, कर्मचारियों के लिए जग में ठंडा व स्वच्छ पानी भरकर रखने तथा मनोरंजन के लिए अच्छी गुणवत्ता का नया म्यूजिक सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए।

यूनियन के सचिव एवं मीडिया प्रभारी योगेश कुमार जाटव ने बताया कि इस औचक निरीक्षण के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सर्वश्री सलाउद्दीन खान, नरेश जादौन, आर.एस. अरोरा, व्ही.एस. चाहर, रमेश पटेल, सुरेश लोधी, ललित चौहान, संतोष कुमार साहू, भूपेन्द्र सिंह, मनोज वामलिया, सेंथिल कुमार, कैलाश मालवीय, नारायण बरखानिया, सुरेश सैनी एवं श्रीमती राजकुमारी सैनी सहित यूनियन सदस्य और भेल कर्मचारी उपस्थित रहे। इधर कैंटीन में बनें पोहा की गुणवत्ता को लेकर ब्लॉकों और कस्तूरबा अस्पताल में कई सवाल उठाये गये हैं ।

Latest articles

पर्यावरण दिवस पर वार्ड 64 के हरे-भरे पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के आनंद नगर मंडल अंतर्गत वार्ड...

21,000 करोड़ का ऐतिहासिक सबसे बड़ा ऑर्डर, बीएचईएल बनायेगा प्रयागराज में 2400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकलल्स लिमिटेड (भेल)...

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएचईएल हरिद्वार में वृक्षारोपण, ईडी रंजन कुमार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

‘आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करें’ हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस...

बीएचईएल के ईडी ने दिलाई पर्यावरण सुरक्षा प्रतिज्ञा, माहभर चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीएचईएल (भेल), भोपाल में पर्यावरण संरक्षण के...

More like this