17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभोपालपर्यावरण दिवस पर वार्ड 64 के हरे-भरे पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण

पर्यावरण दिवस पर वार्ड 64 के हरे-भरे पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण

Published on

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के आनंद नगर मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 64 स्थित हरे-भरे पार्क में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के कुशल मार्गदर्शन एवं भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और क्षेत्र में हरियाली का विस्तार करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और वक्ताओं ने राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के संदेश को दोहराते हुए कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद गण, आनंद नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी और भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों ने पार्क परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और केवल पौधा लगाने तक सीमित न रहकर, उनकी पूर्ण देखभाल और सुरक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने समाज में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर कार्य करने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Latest articles

भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

भोपाल। भेल भोपाल की एचएमएस यूनियन द्वारा आज कैंटीन क्रमांक 1 का औचक निरीक्षण...

21,000 करोड़ का ऐतिहासिक सबसे बड़ा ऑर्डर, बीएचईएल बनायेगा प्रयागराज में 2400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकलल्स लिमिटेड (भेल)...

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएचईएल हरिद्वार में वृक्षारोपण, ईडी रंजन कुमार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

‘आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करें’ हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस...

बीएचईएल के ईडी ने दिलाई पर्यावरण सुरक्षा प्रतिज्ञा, माहभर चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीएचईएल (भेल), भोपाल में पर्यावरण संरक्षण के...

More like this

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...