15.4 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के नये चेयरमेन मूर्ति ने किया पदभार ग्रहण

बीएचईएल के नये चेयरमेन मूर्ति ने किया पदभार ग्रहण

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में नियुक्ति होने पर, 56 वर्षीय कोप्पु सदाशिव मूर्ति ने बुधवार इस सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण उद्यम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। यह पदभार ग्रहण करने से पूर्व, श्री मूर्ति बीएचईएल में कॉर्पोरेट परिचालन प्रबंधन समूह के कार्यपालक निदेशक थे और साथ ही साथ भारत पम्प्स एंड कंप्रेशर्स लिमिटेड (बीपीसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

श्री मूर्ति ने वर्ष 1989 में बीएचईएल की झांसी विनिर्माण इकाई (जो कि ट्रांसफार्मर और लोकोमोटिव विनिर्माण का गढ़ है) में कार्यग्रहण किया था । उन्होंने भोपाल विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और वित्त में एमबीए डिग्री अर्जित की है। श्री मूर्ति ने बीएचईएल के कॉर्पोरेट कार्यालय और हैदराबाद, भोपाल, झांसी एवं वाराणसी जैसी विभिन्न विनिर्माण इकाइयों में अपने 34 वर्षों के व्यापक एवं व्यावहारिक अनुभव से रणनीतिक, परिचालन, परियोजना एवं वाणिज्यिक प्रबंधन में दक्षताओं की व्यापक शृंखला विकसित की है। श्री मूर्ति के करियर की विशेषता है -निरंतर राजस्व एवं लाभप्रदता उपलब्ध करना और विशिष्ट संसाधनों के इष्टमीकरण का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड ।

श्री मूर्ति ने दिल्ली में कॉर्पोरेट परिचालन प्रबंधन के प्रमुख के रूप में, परियोजना केंद्रित संस्कृति को पोषित करते हुए कंपनी को दो साल के नुकसान के बाद वित्त वर्ष 22-23 और 21-22 में लाभप्रद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीएचईएल की वाराणसी विनिर्माण इकाई का नेतृत्व करते हुए, उन्होंने यूनिट पोर्टफोलियो के सभी पहलुओं की सफलतापूर्वक अगुवाई की । कोविड के दौरान कारखाने के आंशिक बंद होने/लॉकडाउन से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, इकाई ने वित्त वर्ष 20-21 में 25 प्रतिशत राजस्व पर कर पूर्व लाभ के साथ ऐतिहासिक रूप से निम्न इन्वेंट्री स्तर एवं नकद अधिशेष जैसे उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए।

बीपीसीएल के सीएमडी भी रहे
सीएमडी बीपीसीएल के रूप में मजबूत हितधारक संबंधों के निर्माण के उनके असाधारण कौशल ने 80 करोड़ रुपये तक संपत्ति के मुद्रीकरण के पारस्परिक रूप से लाभकारी परिणाम दिखाये और ग्राहकों, ठेकेदारों एवं आपूर्तिकर्ताओं के साथ दीर्घकालिक लंबित भुगतान एवं संविदात्मक मुद्दों का समाधान करवाया।

सीएमडी का विजन
श्री मूर्ति का विजन है कि बीएचईएल भविष्य में उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण उपलब्ध कराने में महारथ प्राप्त करेगा, नियत समय पर ईपीसी निष्पादन सुनिश्चित करेगा और भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा । सिद्ध टीम लीडर के रूप में उनकी क्षमता और सामूहिक लक्ष्यों के प्रति विविध आयामों को चैनलाइज करने की उनकी क्षमता आने वाले वर्षों में कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...