भोपाल।
बीएचईएल भोपाल के राजभाषा विभाग ने बीएचईएल लेडीज एजुकेशनल वेलफेयर विंग के नए पुस्तकालय के लिए साहित्यिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें दान कीं। इस अवसर पर बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्षा संगीता रामनाथन, राजभाषा विभाग की उप प्रबंधक पूनम साहू, केंद्र की उपाध्यक्ष प्रणति राव, सचिव मंजू शौरी, कोषाध्यक्ष रीना सचान और अन्य लोग मौजूद थे। क्लब की उपाध्यक्ष योगिता बघेल, प्रीति अग्रवाल, अनुजा मजूमदार और अन्य सदस्य भी मौजूद थीं।
