-बीएचईएल में वाटिका रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया
भोपाल।
बीएचईएल हेल्पिंग हैण्ड्स द्वारा संचालित वाटिका सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को रोजगार मुहैया कराती है। यह बात बीएचईएल लेडिज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नमिता निगम ने बीएचईएल में वाटिका रेस्टोंरेंट के अतिरिक्त काउंटर के शुभारंभ के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि बीएचईएल में कस्तूरबा अस्पताल के वाटिका काउंटर पर कर्मचारियों, ट्रेनिंज तथा आंगतुकों को वाटिका रेस्टोरेंट में अत्यन्त उचित दर पर चाय, काफी तथा विभिन्न तरह के स्नेक्स उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त काउंटर का शुरू किए हैं।
इस मौके पर श्रीमती निगम ने कहा कि बीएचईएल, लेडीज क्लब द्वारा संचालित हेल्पिंग हैण्ड्स के तत्वावधान में वाटिका जलपान गृह पूरे भोपाल शहर में अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है । वाटिका का कस्तूरबा अस्पताल स्थित काउन्टर कस्तूरबा अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को वर्ष 1993 से स्वच्छ और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराता आ रहा है । इस संस्था द्वारा जहां एक ओर आम लोगों को स्वच्छ एवं पौष्टिक स्नेक्स और आहार उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।
इस अवसर पर अविनाश चन्द्रा महाप्रबंधक (मा.सं. एवं लॉजिस्टिक्स), हरीश कुमार साहू, कमाण्डेन्ट, सीआईएसएफ व अन्य महाप्रबंधकगण तथा बीएचईएल लेडीज क्लब की पदाधिकारी, विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधिगण तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे । श्री चन्द्रा ने बीएचईएल, लेडीज क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों, ट्रेनिंज तथा आंगतुकों को वाटिका रेस्टोरेंट में अत्यन्त उचित दर पर चाय, काफी तथा विभिन्न तरह के स्नेक्स उपलब्ध कराये जाएंगे।
इस सेन्टर का समय दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा तथा कारखाना परिसर के अन्दर लोग इस सेवा का लाभ ले पाएंगे। श्रीमती मनिता चन्द्रा, उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर वाटिका के इस प्रयास की जानकारी दी और कहा कि लोगों को स्वादिष्ट तथा स्वास्थ्यवर्धक आहार उपलब्ध कराना वाटिका का मुख्य उद्देश्य है और यह संस्था इस उद्देश्य से समर्पित भाव से कार्य करेगी। श्रीमती वंदना ठाकुर, सचिव एवं श्रीमती मंजू शोरी भी उनके साथ मौजूद थीं।
