17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेले का 15 नवम्बर से भव्य आगाज

भोजपाल महोत्सव मेले का 15 नवम्बर से भव्य आगाज

Published on

भेल दशहरा मैदान पर द ग्रेट जैमिनी सर्कस में रशियन और अफ्रीकन कलाकर
दिखाएंगे करतब
45 दिनों तक चलने वाले मेले में पहुंचते हैं 20 लाख से ज्यादा लोग

भोपाल

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर 15 नवम्बर से शुरू हो रहे भोजपाल महोत्सव मेले में शहरवासियों को इस बार बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। एक ओर रशियन और अफ्रीकन कलाकारों के साथ द ग्रेट जैमिनी सर्कस होगा, तो दूसरी ओर रफ्तार की दुनिया का बादशाह, बच्चों और बड़ों के लिए अत्याधुनिक रोमांचक झूले होंगे। मेले में देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, बे्रक डांस आ रहा है।

भेल जनसेवा समिति द्वारा आयोजित भोजपाल महोत्स्व मेला की शुरुआत 15 नवम्बर को शाम सात बजे से भजन संध्या के साथ की जाएगी। भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि विगत 8 वर्षों से मेले का सफल आयोजन किया जा रहा है। मेले का यह 9वां वर्ष है। 15 नवम्बर से 29 दिसम्बर तक 45 दिन तक चलने वाले इस मेले में राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों, जिलों और नगरों से करीब 20 लाख लोग शिरकत करते हैं।

द ग्रेट जैमिनी सर्कस, रशियन, अफ्रीकन कलाकार देंगे प्रस्तुति
संयोजक विकास विरानी ने बताया कि इस बार मेले में देश का सबसे बड़ा और मशहूर द ग्रेट जैमिनी सर्कस होगा। इसमें रशियन और अफ्रीकन कलाकारों द्वारा रोमांचक और हैरतअंगेज करने वाले करतब दिखाए जाएंगे।

विभिन्न प्रदेशों के झूले होंगे मुख्य आकर्षण
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि इस बार मेले में रफ्तार की दुनिया में सबसे तेज भागता झूला ट्वीस्टर व्हील सहित कई प्रकार के झूले आकर्षक का केंद्र होंगे। इनमें देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, बे्रक डांस, एरोप्लेन, बड़ी नाव, ड्रेगन, टोरा-टोरा, चॉद-तारा, बाउंसी, चाईना बाउंसी, स्विंग ईट, मौत का कुंआ, स्टाइकिंग कार, घोस्ट हाउस सहित बच्चों और बड़ों के लिए कई अत्याधुनिक और रोमांच भरने वाले झूले होंगे।

आटोमोबइल से लेकर ऑर्ट गैलरी, इंटीरियर तक होंगी दुकानें
भोजपाल महोत्सव मेला में ऑटोमोबाइल, इलेक्टॉनिक, टेलीकॉम, फर्नीचर, हैन्डी क्रॉफ्ट, हैन्डलूम, महासेल, विभिन्न प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजन, बैंकिंग इंश्योरेंस, ऑर्ट गैलरी, इंटीरियर, महिलाओं की सौंदर्य सामग्री, खूर्जा क्राकरी, कपड़े सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें होंगी।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...