भोपाल।
भोपाल सांसद आलोक शर्मा का जन्मदिन सोमवार को हिंदी भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा। उनके जन्मदिवस के पूर्व संध्या पर राजधानी में कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रानी कमलापति जनकल्याण समिति के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी शाहजहानाबाद स्थित वृद्ध आश्रम में गरीब बेसहारा लोगों के बीच फल काटकर वितरण किए गए एवं उनकी लंबी आयु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित नगर निगम, ऐम आई सी सदस्य पार्षद श्री मनोज राठौर भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद आरिफ अली, पार्षद मंडल अध्यक्ष शैलेश साहू, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजेश कन्नौजिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद चौरसिया, पूर्व पार्षद महेश मकवाना, पूर्व प्रदेश मंत्री तोफिक अहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
