भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल के अफसरों और सुपरवाइजरों का एचआरए दो फीसदी बढ़ाया गया है यह आदेश दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस ने शुक्रवार को जारी कर दिया है । खासबात यह है कि एचआरए में बढ़ौतरी अलग-अलग हिसाब से की है । इसके लिये ए,बी,सी के हिसाब से सिटी का ऐरिया बनाया है । मेट्रोसिटी में रहने वाले अफसरी और सुपरवाइजरों को तीन फीसदी एचआरए मिलेगा। इसी तरह अन्य यूनिटों में भी अलग-अलग दर तय की गई ।
भोपाल यूनिट में सिर्फ दो फीसदी एचआरए मिलेगा। सूत्रों की माने तो एचआरए 2021 में बढ़ाया था लेकिन इसका लाभ बीएचएईएल के अधिकारियों एवं सुपरवाइजर क को लाभ नहीं मिल पाया । अब जबकि इस वर्ग के अफसरों का पर्क प्रबंधन ने बंद कर दिया और इसका विरोध भी जमकर हुआ तो ऐसे में इन्हें खुश करने के लिये शीर्ष प्रबंधन ने एचआरए के रूप में दो या तीन फीसदी बढ़ोतरी का झुनझुना थमा दिया ।
