भोपाल
अखिल भारतीय असाटी महासभा के तत्वावधान में विशाल महिला सम्मेलन रविवार को 5000 हजार महिलाओं के साथ बुंदेलखंड घुवारा होगा इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती शशि असाटी होंगी। महासभा के मुख्य संरक्षक अशोक गुप्ता ने बताया है कि बुंदेलखंड की माटी घुवारा में महिला सम्मेलन किया जा रहा है । इसके पूर्व श्रीमती आशा असाटी के नेतृत्व में धनगवां सिहोरा तथा श्रीमती विद्या असाटी तिरोड़ा में महिला सम्मलेन का सफल आयोजन हुआ था। यह असाटी समाज का मूल निवास माना जाता है और हम एक समाज के रूप में अपनी प्रतिष्ठा के साथ संगठित है। हमारे पास अवसर है, घुवारा में आयोजित महिला सम्मलेन के द्वारा हम समाज में महिला विकास, जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में किये गए कार्यों से समाज को अवगत और महिलाओं में आई वैचारिक और सामाजिक क्रांति से समाज का परिचय कराने।
असाटी समाज में महिलाओं की स्थिति और प्रतिष्ठा में अनपेक्षित बदल हुआ है. शिक्षा, रोजगार और सामाजिक संरचना में महिलाओं ने सम्मानजनक स्थान अर्जित किया है। सम्मेलन के पूर्व इस विशाल शोभा यात्रा में 10 घोड़ा बग्गी, 11 घोड़ों का दल, 9 देवियों की झांकी, वृंदावन राधा कृष्ण की झांकी, गरबा करती युवतियों का दल आदि शामिल होंगे। मुख्य मंत्री द्वारा सम्मानित 13 वर्षीय असाटी समाज की प्रिया असाटी वाराणसी संगीत स्कूल की छात्रा द्वारा मंत्र मुग्ध करने बाला स्वागत भजन पश्चात सम्मान समारोह होगा ।
