भोपाल
गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड क्रं 54, मिसरोद मंडल में सघन जन संपर्क किया। उन्होंने इस वार्ड के एनआरआई स्कूल, नवीन स्कूल, अमराई तिराहा, हनुमान मंदिर, कली मंदिर, हितकर्णी स्कूल, विश्वकर्मा मंदिर, मोटू होटल,दुर्गा मंदिर बागसेवनिया, स्टर्लिंग कैसल, कुंजन नगर फेज 2, रजत विहार, लैंडमार्क सीटी, कुंजन विहार फेज 1, बर्फानी धाम, शिव शक्ति नगर, आदर्श नगर बस्ती में लोगों से मुलाकात कर विजयी श्री का आर्शीवाद मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बार फिर आप जीत का रिकॉर्ड बनाइए और भाजपा विकास का रिकॉर्ड बनाएगी।
