भोपाल
गोविंदपुरा विंधानसभा में बीजेपी उम्मीदवार कृष्णा गौर को जन संपर्क में जनता का लगातार आर्शीवाद मिल रहा है। उनका जनता लगातार स्वागत वंदन कर रही है। वह अपनी पार्टी द्वारा किए कार्य और अपने विगत कार्यकाल के विकास कार्य जनता को बता रहीं है । उन्होंने जन संपर्क के दौरान कहा कि मैं इसी प्रेम और स्नेह को क्षेत्र की सर्वांगीण उन्नति और स्थानीय नागरिकों के जीवन में सुगमता लाकर लौटने के लिए वचनबद्ध हूं आप मुझे वोट दो में गोविंदपुरा को विकास के पथ पर सदैव अग्रसर रखूंगी।
वह मंगलवार को वार्ड क्रं 62 एवं 64 के हनुमान मंदिर आनंद नगर, आनंद नगर चौराहा, मराठी मंण्डल, राजीव गांधी नगर, भेल नगर, बसन्त कुज, जनकपुरी चौराहा, अभिनव मार्केट, मयुरी परिसर, भवानी चौक, शिव मंदिर, बाल विहार चौक, दुर्गा मंदिर , राम मंदिर, सिद्धार्थ लेक सिटी, इशान पार्क, शुभम ग्रीन, वर्धमान ग्रीन, प्रभातम, आईबीडी रायसीना, पीरिया, सम्पदा, कुम्हार मोहल्ला, बन्जारा बस्ती, राजधानी परिसर, महाकाल परिसर, कोकता पल्ली, दौलत पुरा, डेरी , आनंदपुरा पहुंची जहां मतदाताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
