भोपाल
मतदाता के सतत संपर्क में कृष्णा गौर घर-घर जाकर जनता से अपने पक्ष में आशीर्वाद मांग रही हैं। विकास को गतिमान रखने के लिए वह पुन: भाजपा को जिताने की अपील कर रही हैं । बुधवार को गोविंदपुरा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा गौर सतत जनसंपर्क किया। बावड़िया कलां ग्रामपंचायत से ग्रामीणों के आशीर्वाद के साथ आरंभ हुआ । यहां श्रीमती गौर का वो फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की अगर जनता मुझे आशीर्वाद देती है तो मैं महिलाओं के आर्थिक उत्थान, शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर काम करूंगी। श्रीमती गौर ने कहा कि महिला के रूप में गोविंदपुरा को नेतृव मिलता है इसलिए मातृ शक्तियों का तो पूर्ण समर्थन प्राप्त होना चाहिए।
भाजपा प्रत्याशी ने इन कालोनियों में किया जनसंपर्क
बुधवार को भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर नें वार्ड क्रमांक 52 के अंतर्गत आने वाले पंचायत भवन बावडिया,नर्मदा नगर, ओम नगर, न्यु फे्रन्डस कॉलोनी, सोमित्र विहार पल्लवी नगर, आम नगर, खनुजा इन्क्लेव, डीके कॉटेज, अधिष्टान, इंण्डस गार्डन, सहयोग विहार,फार्चून गिलोरी, तिलक नगर मार्केट, रोहित नगर फेस 1 पार्क, ऋषि नगर, इंण्डस चौराहा, एम्पल हाईट्स, हेम कॉलोनी, बंसत विहार, आईबीडी हाई राईस, रोहित नगर फेस 2, आकृति रिट्रीट, सात आम चौराहा आईबीडी, रॉयल मिसरोद, आकृति नीव में जनसंपर्क किया।
