17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भाजपा प्रत्याशी ने कहा- इस बार जनता खुलकर कमल को वोट देने...

भाजपा प्रत्याशी ने कहा- इस बार जनता खुलकर कमल को वोट देने वाली हैं

Published on

भोपाल

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर जनसंपर्क जारी हैं। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ भी लगातार उनके साथ चल रही है। उन्होंने शुक्रवार को सुबह सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ वार्ड क्रमांक 54 क्षेत्र का धुआंधार दौरा किया। जनमिलन की शुरुआत उन्होंने दुर्गा नगर से की। इस बीच उत्साही समर्थकों ने जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया, फूलमाला पहनाई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने कहा, इस बार जनता खुलकर कमल को वोट देने वाली हैं।

भाजपा प्रत्याशी ने समस्त क्षेत्र, प्रदेश एवं देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान धन्वंतरि और माँ लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप सभी पर सदैव बनीं रहे,आपके जीवन में सुख-शांति- समृद्धि का वास हो यही प्रार्थना है। शनिवार को उन्होंने वार्ड क्रं 54 के दुर्गा नगर, प्रगति मैदान साकेत नगर, विजय मैदान, दुर्गा स्टेज, गणेश मैदान, विकलांग कॉलोनी, मनीष टिकारिया पार्क, सिद्धेश्वर मंदिर, आदर्श एकता उद्यान, एमराल्ड पार्क सिंटी, अमराई, अमराई तिराहा, बागसेवनिया, विश्वकर्मा मंदिर, फार्च्यून डिलाइट, बर्फानी धाम, कंजन नगर फेस, आदर्श बस्ती, आदर्श कॉलोनी, अग्रवाल नगर, रजत विहार पहुँच कर स्थानीय नागरिकों से जन संपर्क किया ।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...