भोपाल
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी कृष्णा गौर ने पवन पुत्र हनुमान जी महाराज के दर्शन एवं मां दुर्गा जी के आशीर्वाद के साथ आज का जनमिलन प्रारंभ किया। इस अवसर पर गौर ने कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद से गोविंदपुरा क्षेत्र में जनता की सेवा की धारा अविरल बहती रहेगी। जनमिलन के दौरान भाजपा प्रत्याशी गौर लोगों से मिल रही हैं, उनसे साथ देने का वचन मांग रही हैं और विकास कार्य निरंतर जारी रहने का विश्वास दिला रही हैं। जनता भी उनका स्थान-स्थान पर फूल मालाओं से स्वागत कर रही है।
गौर का कहना है कि पांच वर्षों में लगातार विकास हुआ है, इससे जनता खुश है। उन्होंने कहा कि विकास ही मेरा रिपोर्ट कार्ड है। कृष्णा गौर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में दुगनी रफ्तार से विकास हुआ है और विकास को गतिमान रखने के लिए ही जानता से आशीर्वाद मांग रही हूं।
इन स्थानों पर हुआ जनमिलन
गोविंदपुरा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर नें शुक्रवार को इंद्रपुरी मंडल व वार्ड 68 के सुख सागर फेस 1, शांति नगर, सच्चिदानंद नगर, किरण नगर फेस 1, किरण नगर फेस 2, सुख सागर फेस 2, भवानी कैंपस, श्रवण कांता, झील नगर, काकड़ा क्रेशर बस्ती, एच सेक्टर ई. डब्ल्यू. एस से गुजराती समाज मंदिर, एच सेक्टर में जनमिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्थानीय नागरिकों से रूबरू हुई।
