29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल अफसरों की पर्क कटौती का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता को...

भेल अफसरों की पर्क कटौती का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता को दिखाए काले झंडे, जगह-जगह पर्क कटौती का विरोध

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) जैसी महारत्न कंपनी के हजारों अधिकारी और सुपरवाईजर की पर्क कटौती का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका विरोध भेल कर्मचारी, सुपरवाईजर और अधिकारी संगठन तो कर ही रहे हैं अब चुनाव के साल में राजनीतिक दल भी इस लड़ाई में शामिल हो गए है।

पहले गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने भेल दिल्ली कारपोरेट के चेयरमेन तक पर्क कटौती बंद करने की शिकायत कर डाली तो दूसरी ओर इस विधानसभा क्षेत्र से कांगे्रस के सशक्त प्रत्याशी बताए जा रहे रविंद्र साहू झूमरवाला ने भी सोमवार को भेल के फाउंड्री गेट पर धरना प्रदर्शन कर डाला। इस दौरान कुछ नेताओं ने पर्क कटौती बहाल करने की मंाग कर रहे श्री साहू के खिलाफ कुछ लोगों ने काले झंडे तक दिखाए। यह झंडे किसके इशारे पर दिखाए यह अलग बात है लेेकिन चर्चाओं में कुछ ठेका मजदूरों के नाम सामने आए है। जिनका पर्क से कोई लेना देना नहीं है।

इधर बीएचईएल अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस प्रजापति ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से 15.5 फीसदी पर्क कटौती को लेकर भेल के चेयरमेन और क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर को ज्ञापन सौंपा है। सुपरवाईजर्स प्रतिनिधि संस्था ने लगाए काले बैज: सुपरवाईजरों की प्रतिनिधि संस्था ने सोमवार को भेल कारखाने मेें पर्क कटौती के आड़ में अफसरों की आर्थिक हालात कमजोर करने का विरोध करते हुए काले बैज लगाए।

भेल असिस्टेंट इंजी एवं अधिकारी एसोसिएशन: भेल असिस्टेंट इंजी एवं अधिकारी एसोसिएशन द्वारा सोमवार को पर्क कटौती को लेकर ईडी, जीएमएचआर, एजीएम से पर्क कटौती के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया और इस विषय को लेकर जीएमएचआर से विस्तार से बात की। दूसीर ओर ऐबू यूनियन ने इसी को लेकर जीएमएचआर अविनाश चंद्रा को ज्ञापन सौेंपा है।

Latest articles

भोपाल की जांबाज पर्वतारोही ज्योति रात्रे रचने जा रही हैं इतिहास!

भोपाल। भारतीय पर्वतारोहण जगत के लिए जल्द ही गर्व का एक और ऐतिहासिक क्षण...

हमीदिया अस्पताल में खुले में पोस्टमॉर्टम, शवगृह के बाहर स्ट्रेचर पर हुई चीर-फाड़

भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मानवता और मेडिकल प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े करने...

भोपाल एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण...

भोपाल के श्रमोदय विद्यालय में 1.55 करोड़ का मेस घोटाला: असली कंपनी के नाम से ‘प्राइवेट लिमिटेड’ हटाकर फर्जी खाते में ट्रांसफर की सरकारी...

भोपाल। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने राजधानी के मुगलिया छाप स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...