29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभोपालभोपाल के श्रमोदय विद्यालय में 1.55 करोड़ का मेस घोटाला: असली कंपनी...

भोपाल के श्रमोदय विद्यालय में 1.55 करोड़ का मेस घोटाला: असली कंपनी के नाम से ‘प्राइवेट लिमिटेड’ हटाकर फर्जी खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम

Published on

भोपाल। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने राजधानी के मुगलिया छाप स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय में मेस भुगतान के नाम पर 1.55 करोड़ रुपए के बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। ईओडब्ल्यू की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने मेस का ठेका लेने वाली असली कंपनी के नाम से सिर्फ ‘प्राइवेट लिमिटेड’ शब्द हटाकर एक मिलती-जुलती फर्जी फर्म बनाई और मिलीभगत कर सरकारी खजाने की रकम उसके खाते में ट्रांसफर कर दी।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में ईओडब्ल्यू ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत विद्यालय के तीन पूर्व प्राचार्यों—विजय सिंह महोबिया, संतोष सिंह सिसोदिया व वीरेंद्र दुबे, तत्कालीन लेखापाल लीना विश्वकर्मा, मुख्य साजिशकर्ता गौरव शर्मा, फर्जी फर्म संचालक हर्ष मरजानी और कर्मचारी कुलदीप शुक्ला सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। जांच के अनुसार, वर्ष 2021 में इस आवासीय विद्यालय के मेस संचालन का ठेका ‘कनका फूड मैनेजमेंट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड’ को मिला था, जिसका भुगतान बैंक ऑफ बड़ौदा की गोवा शाखा स्थित कंपनी के अधिकृत खाते में होना था।

इसी कंपनी में सुपरवाइजर रहे आरोपी गौरव शर्मा ने वर्ष 2023 में हर्ष मरजानी के नाम पर ‘कनका फूड मैनेजमेंट सर्विसेस’ नाम से एक फर्जी फर्म तैयार करवाई और इसका खाता इंदौर के एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में खुलवा लिया। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन और आरोपियों की मिलीभगत का खेल शुरू हुआ। फाइलों और नोटशीट में तो असली कंपनी का नाम लिखा जाता था, लेकिन चेक जारी करते समय जानबूझकर ‘प्राइवेट लिमिटेड’ शब्द हटा दिया जाता था, ताकि बैंक से पूरी रकम सीधे फर्जी फर्म के खाते में ट्रांसफर हो जाए। इसी तरह 20-21 अक्टूबर 2023 को 21.95 लाख रुपए का पहला फर्जी भुगतान किया गया, जिसमें तत्कालीन लेखापाल लीना विश्वकर्मा ने खाता बदलने के लिए संयुक्त संचालक से अनिवार्य अनुमति भी नहीं ली थी।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

भोपाल की जांबाज पर्वतारोही ज्योति रात्रे रचने जा रही हैं इतिहास!

भोपाल। भारतीय पर्वतारोहण जगत के लिए जल्द ही गर्व का एक और ऐतिहासिक क्षण...

हमीदिया अस्पताल में खुले में पोस्टमॉर्टम, शवगृह के बाहर स्ट्रेचर पर हुई चीर-फाड़

भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मानवता और मेडिकल प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े करने...

भोपाल एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण...