18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभेल न्यूज़जुमड़े भवन में बीएमएस की बैठक

जुमड़े भवन में बीएमएस की बैठक

Published on

भोपाल

हेवू- बीएमएस कार्यालय जुमड़े भवन पर विशेष बैठक बुलाई गई जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष विजय कठैत ने कहा कि मैनेजमेंट से सभी यूनियन के सेंट्रल लीडर ने इंसेंटिव, इंसलरी , टी-3 एवं बोनस की बात कही तब अधिकारियों को लाखों रूपये फर्नीचर अलाउंस बांट चूकी मैनेजमेंट का रोना शुरू हो गया भेल पर भारी वित्तीय संकट है और 5000 रुपये की राशि बोनस के रूप में देने की पेशकश की गई जिसे एक सुर में सभी सेंट्रल लीडर ने इंकार कर दिया ।

श्री कठैत ने भोपाल के सभी यूनियन के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि अपने सभी मतभेद, झंडे -डंडे छोड़कर कर्मचारी हित में काले झंडे को संयुक्त झंडा मानकर एवं पूरी ताकत से कर्मचारियों के लिए क्रमबद्ध संघर्ष एवं विरोध का रास्ता अपनाया जाए। यूनियन के महामंत्री कमलेश नगपुरे ने कहा कि इस पहल के लिए सभी कर्मचारियों में जागरूकता फैलाने एवं इसकी सफलता का दायित्व लिया साथ ही यूनियनों का ठेका लेना बंद होना चाहिए । यूनियन के द्वारा ठेकेदारी से कर्मचारियो के हितों के साथ समझौता करने का डर बढ़ जाता है। इस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है एवं यूनियन के प्रति विश्वास घट रहा है।

प्रकृतिक जीवन चर्या एवं प्राकृतिक खान-पान विषय परिचर्चा
भोपाल। उत्कल सांस्कृितक परिषद भेकिनस बीएचईएल द्वारा दवा रहित एवं रोग मुक्त्त जीवन के लिये प्रकृतिक जीवन चर्या एवं प्राकृतिक खान-पान विषय पर प्रख्यात प्राकृतिक चिकित्सक एवं आध्यामिक गुरू डॉ. गोपाल शास्त्री आईएएसएस-मेरठ द्वारा भेल के कल्चरल हॉल पिपलानी के सभागार में रविवार को सुबह 10 बजे आयोजित होगा।कार्यक्रम जनसामान्य को रोग मुक्त जीवन शैली अपनाने में मददगार साबित होगा। यह कार्यक्रम पूर्णत: नि:शुल्क है। कार्यक्रम आगा क्लब एवं यूथ हॉस्टल एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है ।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...