7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएमएस की पब्लिक सेक्टर इंप्लाइज नेशनल कनफेडरेशन की 15वीं अधिवेशन की शुरुआत

बीएमएस की पब्लिक सेक्टर इंप्लाइज नेशनल कनफेडरेशन की 15वीं अधिवेशन की शुरुआत

Published on

भुवनेश्वर।

भारतीय मजदूर संघ का पब्लिक सेक्टर इंप्लाइज नेशनल कनफेडरेशन की 15वीं अधिवेशन की शुरुआत 22 फरवरी 2025 उड़ीसा के भुवनेश्वर में हुई। जिसमें भेल भोपाल से पीसीईएनसी के उप महामंत्री विनोद विशे, अध्यक्ष विजय सिंह कठैत ,महामंत्री कमलेश नागपुरे, कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौधरी कोषाध्यक्ष शिशुपाल यादव ने भाग लिया। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष श्रीमान हिरण्यमय पंड्या, अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा , अखिल भारतीय उपाध्यक्ष मल्लेशम,अखिल भारतीय मंत्री रामनाथ गणेशे , अखिल भारतीय मंत्री सुश्री अंजलि पटेल पीएसईएनसी के महामंत्री वेगंलराव , अध्यक्ष पवन कुमार के साथ उपस्थित थे केंद्रीय लीडर एन अगुंस्वामी जी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा थे साथ में उड़ीसा के इंडस्ट्रियल मंत्री संपदा स्वाइन भी उपस्थित थे । महेश भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा जी ने कहा की भेल और पब्लिक सेक्टर में आज अच्छे ऑर्डरों की भरमार है भेल के पास लगभग एक लाख करोड़ से ऊपर के आर्डर है और भी अच्छा काम कर रहा है साथ ही साथ उन्होंने कहा सभी पब्लिक सेक्टर को भी हम मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ का कार्यकर्ता पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ देश के लिए वह पब्लिक सेक्टर के लिए कार्य कर रहा है विनोद प्रकाश विसे उप महामंत्री ने कहा कि इस कनफेडरेशन में चार प्रस्ताव जिसमें वेज रिवीजन की सरकार से डिमांड ईपीएस 95, लैंड बॉर्डर शेयरिंग की प्रस्ताव पर भी चर्चा करके पारित किया जाएगा जिसके साथ ही साथ परमानेंट वर्कों की भर्ती के लिए भी सरकार से आग्रह किया जाएगा यह सत्र अधिवेशन 22 फरवरी व 23 फरवरी 2 दिन चलेगा। इस पीसीईएनसी के अधिवेशन में 84 पब्लिक सेक्टर से प्रतिनिधि लगभग ढाई सौ के करीब पूरे देश के कोने-कोने से पहुंचे इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...