30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़ब्राह्मणो को राजनैतिक मोह छोड़ना होगा तभी ब्राह्मणो का उत्थान होगा— पं...

ब्राह्मणो को राजनैतिक मोह छोड़ना होगा तभी ब्राह्मणो का उत्थान होगा— पं कौशल किशोर

Published on

— प्रदेश के 48 जिलों तथा 6 प्रदेशों मे ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन होंगे

कानपुर।

सर्व ब्राह्मण विकास परिषद कानपुर जिले की बैठक दर्शन पुरवा कानपुर मे प्रदेश अध्यक्ष पं कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता मे हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण देश का सदैव नेतृत्व करता रहा है परंतु आज राजनैतिक क्षेत्र मे पिछडता जा रहा है। चुनाव आने पर हर राजनैतिक दल ब्राह्मणो का हितैषी बन कर वोट मागता है और चुनाव हो जाने के बाद ब्राह्मणो से दूरी बना लेता है और ब्राह्मण हित की बात नही करता है। इसी कारण ब्राह्मण पिछडता जा रहा है।

श्री अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मणो को राजनैतिक दलों का मोह छोडना होगा तभी ब्राह्मणो का विकास और उन्नति होगी ब्राह्मणो को एक होकर राजनैतिक दलो को अपनी ताकत का ऐहसास कराना होगा उन्होंने कहा जून 2025 प्रदेश के 48 जिलों तथा 6 प्रदेशों मे ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। बैठक में मुख्य रूप से कौशल किशोर अवस्थी जगदीश पाण्डेय,शैलेंद्र तिवारी, संजीव मिश्रा पूर्व पार्षद सूर्य कान्त मिश्रा,देवेन्द्र दुबे पार्षद डा.हेमंत मोहन, सीता अग्निहोत्री,शशी कान्ता अवस्थी, नीलम मिश्रा, कमल कान्ता ,महेश त्रिवेदी, अनीता त्रिपाठी, डाआर एन द्विवेदी सुरेन्द्र सिह राजपुरोहित, डा.राजीव शुक्ला, संजय अवस्थी, रामशेखर द्विवेदी आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...