भोपाल
रायसेन रोड स्थित एनआरआई संस्थान के प्रांगण में स्थित एनआरआई बालाजी हनुमान मंदिर में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले ब्रह्मोत्सव की शुरुआत 19 नवंबर से होगी। यह ब्रह्मोत्सव मंदिर का 12 वा ब्रह्मोत्सव है जिसे पुष्कर उत्सव के रूप में भव्य तरीके से मनाया जाएगा द्य ब्रह्मोत्सव के दौरान श्री श्री श्री त्रिदंडी श्रीमन्नारायण रामानुजन चिन्ना जियर स्वामी जी दिनांक 21 से 24 तारीख तक मंदिर प्रांगण में रहकर पूजा अपने सानिध्य में संपन्न कराएंगे। उल्लेखनीय है कि चिनर जीयर स्वामी जी को भारत सरकार ने पद्मभूषण से सम्मानित किया है व उन्होंने स्टैचू आफ इक्वलिटी का निर्माण हैदराबाद में करवाया है जिसका उद्घाटन भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया था। भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति व कई अतिविशिष्ट व्यक्ति स्टैचू ऑफ इक्विटी जा चुके हैं।
आज दिनांक 19 तारीख को मंदिर प्रांगण में बालाजी भगवान के प्रमुख सेनापति प्रथम पूज्य विष्वकसेन भगवान की पूजा की जाएगी उसके पश्चात भगवान विष्वकसेन के लिए कलश की स्थापना की जाएगी भगवान विष्वकसेन को रक्षा सूत्र बांधा जाएगा। व दिशाओं को सिद्ध करने के लिए वास्तु शांति पूजा की जाएगी। उसके पश्चात शाम को अंकुर रोपण करके उत्सव की शुरुआत की जाएगी। पुराणों में उल्लेख है कि बीज से निकलने वाले अंकुर आयोजन की सफलता का प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व करते हैं बीज बोने के लिए पालीका नाम के बर्तन का उपयोग किया जाएगा। इसके बाद चावल व विभिन्न बीज का उपयोग करके ब्रह्मापीठम को सजाया जाएगा । समस्त पूजा के बाद भगवान को भोग लगाया जाएगा। उत्सव के दूसरे दिन बुधवार 20 नवंबर को सुबह 9ः00 बजे से सुप्रभात सेवा के बाद यज्ञशाला की द्वार पूजा होगी व यज्ञ शाला में प्रवेश किया जाएगा। माता लक्ष्मी का 9 कलशो से जिसमें दूध दही मक्खन से अभिषेक किया जाएगा । भगवान गरुण के ध्वज की पूजा करके ध्वज को फहराया जाएगा।
उल्लेखनीय की दिनांक 21 तारीख को मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी भी चिनर जीयर स्वामी जी के साथ मंदिर प्रांगण में उपस्थित रहेंगे। मंदिर के संरक्षक डी सुबोध सिंह व जयश्री सिंह ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि मंदिर में पहुंचकर आयोजन का लाभ उठाएं।
