भोपाल।
बीएचईएल के मेंटेनेस के एक साहब की जितनी तारीफ की जाए कम है जहां एक और टॉप मैनेजमेंट और उत्पादन में लगे कर्मचारी दिन रात मेहनत करके कारखाने को मुनाफे की ओर ले जाने का संकल्प लिए बैठा है वहीं एक अधिकारी इसे घाटे में ले जाने की कोशिश कर रहे है। यह ताजा मामला भेल के ब्लॉक 2 के ईएम विभाग से जुड़ा हुआ है।यहां के एक साहब एक तो लगातार कई वर्षों से यहां के मेंटेनेस विभाग में जमे हैं साथ ही विभाग में प्रमोशन पाते हुए अपना पैर अंगद की तरह जमाए बैठे है जबकि उनका रिकॉर्ड खंगाला जाए तो कई मामलों की फेहरिस्त सामने आ सकती है। यह लिस्ट और भी लगातार लंबी होती जा रही है।
चर्चा है कि इस विभाग की अधिकतर मशीनें जहां अक्सर अनुरक्षण में रहती है इससे उत्पादन तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही अनुरक्षण में रहने के कारण उत्पाद की लागत में भी बढ़ोतरी हो रही है। उचित अनुरक्षण के अभाव में अधिकतर मशीनों पर ऑयल लीकेज की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। जिससे भेल को लाखों रुपयों का नुकसान भी हो रहा है। उक्त विभाग की एक मशीन तो लगता है पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत अनुरक्षण में चल रही है। मजे की बात ये है की उक्त मशीन को रेनोवेशन के नाम पर लोगो ने कंपनी से अवार्ड भी पा चुके है। मगर इस 3/23 होरिजोंटल बोरिंग मशीन से आज तक उत्पादन नहीं हो पाया है। देखना यह है कि वह भेल भोपाल के मुखिया की नजर से ये कब तक बच पाते हैं।
