भोपाल
भेल क्षेत्र में शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर जगह-जगह मनाई गई। वार्ड 57 के शक्ति नगर स्थित भगत सिंह चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देशसेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर वार्ड 57 के पार्षद सुरेंद्र बॉडीका, योगेश सक्सेना (गुड्डू भैया) सहित अन्य लोग मौजूद थे। इधर वार्ड 56 शास्त्री नगर में शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया और भगत सिंह अमर रहे के नारे लगाए गए। इस मौके पर श्रमिक नेता दीपक गुप्ता,वीरू लाहौरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
गायत्री प्रज्ञा पीठ शास्त्री नगर में मिट्टी से बनी भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि विधान से विसर्जन किया गया। यहां बनाए गए अस्थाई कुंड में बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने समर्पण के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
