भोपाल
साहू समाज भेल इकाई के अध्यक्ष चंद्रमोहन साहू को जंबूरी मैदान में अगले माह होने वाले जगन्नाथ स्वामी मां कर्मादेवी जनजागृति यात्रा का सह -प्रभारी नियुक्त किया गया है । गौरतलब है कि साहू पिछले 25 सालों से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में कार्य कर रहे हैं । भोपाल के जंबूरी मैदान में में होने जा रहा सामाजिक महाकुंभ में साहू समाज बीएचईएल इकाई पिछले 2 महीनों से लगातार काम कर रहे हैं ।
बीएमएस यूनियन की बैठक
भोपाल। बुधवार को हेवू-बीएमएस की साप्ताहिक बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई । जिसमें सभी पदाधिकारी, ब्लॉक प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में विजय कठैत ने बताया कि ये मैनेजमेंट मजदूर विरोधी मानसिकता की है जिसने मजदूर का टी3, इंसेंटिव , इंसलरी , एसआईपी एवं बोनस को आज तक नहीं दिया है । इसी कड़ी में यूनियन सभी ब्लॉकों के कर्मचारियों से बैठक कर 10 दिवसीय जन जागरूकता का कार्यक्रम 03 फरवरी से 12 फरवरी तक किया जाएगा।
