भोपाल
भेकनिस संस्था के सहयोग से मध्य प्रदेश और मुंबई की प्रसिद्ध रंग संस्था “चेतना रंगसमूह” द्वारा 26 अक्टूबर से 2 दिवसीय ” चेतना राष्ट्रीय नाट्य समारोह ” का आयोजन भेल कल्चरल हॉल में किया जा रहा है । समारोह के प्रथम दिन (26 अक्टूबर )वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष श्रीवास्तव द्वारा लिखित और निर्देशित बहुचर्चित नाटक “बेटर हाफ” का मंचन किया जाएगा ।समारोह के दूसरे दिन (27 अक्टूबर )उज्जैन के वरिष्ठ रंगकर्मी शरद शर्मा द्वारा निर्देशित और जे. बी. प्रिस्टले द्वारा लिखित नाटक “एक इंस्पेक्टर से मुलाकात” का मंचन किया जायेगा । संस्था के साथी रमेश अहिरे की स्मृति में चेतना राष्ट्रीय नाट्य समारोह -2023का आयोजन किया जा रहा है ।
