भोपाल
मध्यप्रदेश बाल विकास परिषद पिपलानी द्वारा अयोध्या बॉयपास रोड स्थित अर्जुननगर स्लम बस्ती में कक्षा नर्सरी से लेकर 12 वीं तक के बालक/बालिकाओं के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अलग अलग कक्षाओं के छात्रों ने पेंटिग बनाई। कई विषयों पर प्रतियोगिता के बाद निर्णायक समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी के पुरस्कार के लिए प्रतिभागी का चयन किया गया। चयनित छात्रों के अलावा सभी प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस प्रतियोगिता में अनिल कुमार सलवाड़िया सचिव, योगेंद्र नाथ कौशल कोषाध्यक्ष, श्रीमती रिंकू ओझा अध्यक्ष रोटरी क्रांति बैंक, डॉक्टर सेफाली, डॉक्टर चतुर्वेदी , डॉक्टर गजेंद्र कौशल,श्रीमती राखी रजक,ऐडवोकेट राजकरण यादव, कृष्णानंद राव, प्रोफेसर संजू कौशल, श्रीमती शोभा कौशल तथा समुदाय के अभिभावक तथा माताएं के साथ 95 छात्र/छात्राएं मौजूद थे। श्री वि_ल एम ठोकर लेखाधिकारी द्वारा सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
