भेल भोपाल।
मध्य प्रदेश बाल कल्याण परिषद भोपाल द्वारा 14 नवंबर 2024 को बाल दिवस के अवसर पर शांति सरोवर हाई स्कूल सोनागिरी भोपाल में बाल दिवस का आयोजन किया गया। परिषद द्वारा 250 स्कूली बच्चों के साथ “सर्वप्रथम कुमारी नेहा” द्वारा सभी आगंतुकों को को प्रतीक पुष्प एवं गुलाब की कलियां भेंट की गई तथा राज्यपाल एवं अध्यक्ष मध्य प्रदेश बाल कल्याण परिषद भोपाल के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा बाल दिवस के अवसर पर जारी संदेश का विमोचन किया गया। इस अवसर पर चिंतन बिंदु”” शिक्षित बेटी_ सशक्त बेटी ” का उल्लेख किया गया।
परिषद की ओर से योगेंद्र कौशल द्वारा परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय संचालक वीरेंद्र त्रिपाठी द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं अध्ययन की शैली पर बच्चों को संबोधित किया गया।
प्रेम नारायण उपाध्याय द्वारा बताया गया कि बच्चे देश का भविष्य है इसी में से कोई डॉक्टर ,वकील अथवा इंजीनियर बनकर अपने देश की सेवा करेंगे। डॉक्टर विनीता प्रजापति द्वारा बालिकाओं के सशक्तिकरण पर जोर देकर कविता पाठ किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा कुर्सी दौड़, खो-खो, बाल गीत प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीरेंद्र त्रिपाठी, योगेंद्र नाथ कौशल, डॉ विनीता प्रजापति, श्रीमती रिंकू ओझा, प्रेम नारायण उपाध्याय, डॉक्टर संजू कौशल, श्रीमती माया कौशल, राजेश परमार, दिनेश कुमार पांडे, श्रीमती सविता पांडे, दिनेश सराफ, श्रीमती कविता तपासे, विट्ठल एम ठोकर तथा शांति सरोवर स्कूल की शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
