22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़सीआईएसएफ ने स्वच्छता के लिए श्रमदान

सीआईएसएफ ने स्वच्छता के लिए श्रमदान

Published on

भोपाल

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भेल द्वारा स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत इकाई लाईन, मंदिर परिसर एवं इकाई के पारिवारिक आवासों के आस पास स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस स्वच्छता अभियान में भेल भोपाल के जनरल मैनेजर अविनाश चंद्रा,सीआईएसएफ कमांडेंट हरीश कुमार साहू, उप पासपोर्ट अधिकारी संजय सिंह चौहान,सीआईएसएफ के 57 बल सदस्यों,27 पारिवारिक बल सदस्यों,35 आम नागरिकों,एवं 14 स्कूली बच्चों के द्वारा इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर 01 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सभी उपस्थित अधिकारीगण,कर्मचारियों एवम आमजनों को अपने आस पास के इलाके को साफ रखने एवं उसमे गंदगी न फैलाने की प्रतिज्ञा भी दिलाई गईं। स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान : राष्ट्र्रव्यापी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय बीएचईएल पर्यवेक्षक एवं अधिकारी संघ ने कारखाने के गेट क्रमांक 1 एवं महात्मा गांधी चौराहा बरखेड़ा में श्रमदान का कार्यक्रम किया गया। जिसमे भारी संख्या में पर्यवेक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भागीदारी की।

परिसर को झाडू लगाकर पन्नी, बोत्तल,प्लास्टिक के रैपर इत्यादि करीब 20 बोरी कचरा निकाला। संघ की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक श्रमदान के इस भव्य कार्यक्रम को देखकर बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह एवं अपर महाप्रबंधक धर्मेंद्र सिंह प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की सराहना की एवं श्रमदान कर रहे सभी साथियों को उत्साहवर्धन किया।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...