भोपाल
पिछले दिनों भेल की सीआईएसएफ एक जवान को छुट्टी लेना महंगा पड़ा। वह पिछले माह की वेतन के लिये संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा रहे थे। इसको लेकर उन्होंने सीआईएसएफ के महा निदेशक को शिकायत भी की थी लेकिन भेल की सीआईएसएफ ने उसे सस्पेंड कर दिया । दरअसल उक्त जवान के पास कोई भी छुट्टी बकाया नहीं थी और वह बार-बार मेडिकल होम पर चल रहे थे । इसी को लेकर उनका वेतन रोका गया था। इस बात की पुष्टि सीआईएसएफ भोपाल ने भी की है ।
