भोपाल।
गुरूवार को बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग का बेदखली अमला , सुरक्षा व सिविल बरखेड़ा के संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से रह रहे लगभग 20-25 क्वार्टर को खाली कराया गया। साथ ही पिपलानी बी सेक्टर स्थित क्वार्टर क्रमांक 545 सी 3 में रह रहे अवैध रहवासियों को खाली कराया एवं 10000 रू का जुर्माना भी वसूल किया। इस मौके पर बेदखली अमले के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। यह कार्य भेल के नये महाप्रबंधक मानव संसाधन विभाग के निर्देश पर किया गया।
