भोपाल
बीएचईएल, भोपाल में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी समाज के हर वर्ग के बीच स्वच्छता हेतु जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से दिनाँक 16 से 31 अगस्त 2023 तक स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभी महाप्रबंधकगण एवं डीआरओ ने स्वच्छता शपथ ली। कर्मचारियों को जागृत करने एवं स्वच्छता की भावना को प्रत्येक स्तर/ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने और अधिक प्रभावी बनाने हेतु बीएचईएल भोपाल के सभी विनिर्माण ब्लॉकों में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने सायरन की आवाज के साथ अपने-अपने कार्यस्थल पर स्वच्छता शपथ ली ।
शपथ ग्रहण के उपरान्त सभी विभागों में सफाई एवं स्त्रोत पर वेस्ट पृथक्कीकरण का कार्य किया गया और इसी तरह अगले दो सप्ताह तक स्वयं को स्वच्छता के प्रति समर्पित करने का संकल्प लिया । इसी क्रम में पूरे पखवाड़े के दौरान विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिनमें कि प्रमुख रूप से कारखाने के अंदर, टाउनशिप एवं टाउनशिप के मुख्य क्लबों एवं भवनों में विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान, प्राकृतिक जलाशयों की सफाई, स्वच्छता संबन्धित फ्लेक्स/ बैनर का प्रदर्शन, 5-एस प्रोजेक्ट, स्वच्छता ऑडिट, वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा ।
