भोपाल
भेल क्षेत्र के बरखेड़ा स्थित बाबूलाल गौर शासकीय महाविद्यालय में सोमवार को सुबह 10 बजे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की पुण्यतिथि के मौके पर श्री गौर के प्रतिमा का अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके अलावा भारत सरकार के केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद वीडी शर्मा, मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर शामिल होंगी। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य व जनभागीदारी समिति के सचिव डा. संजय जैन ने दी।
