भोपाल।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायण के साथ मंगलवार को आदमपुर छावनी कचरा खंती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां एकत्रित कचरे के निष्पादन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने कचरे के निष्पादन की प्रक्रिया को नजदीक से देखा और संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। निरीक्षण का उद्देश्य कचरा प्रबंधन की प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कचरे के निष्पादन में अपनाई जा रही तकनीकों की जानकारी विस्तार से कलेक्टर श्री सिंह को दी।