28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़“कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण ही, विश्वकर्मा पूजन का मूल तत्व है”-...

“कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण ही, विश्वकर्मा पूजन का मूल तत्व है”- प्रवीण चन्द्र झा

Published on

हरिद्वार,

हस्तशिल्प, उद्योग, अभियांत्रिकी तथा वास्तु के आराध्य भगवान विश्वकर्मा का जयंती दिवस आज बीएचईएल हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल की दोनों इकाइयों, हीप तथा सीएफएफपी में ‘श्री विश्वकर्मा पूजन’ का आयोजन किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा ने दोनों ही इकाइयों में आयोजित पूजा अनुष्ठानों में प्रतिभागिता की ।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए श्री प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि विश्वकर्मा पूजन हमें संदेश देता है कि मानव जगत के कल्याण हेतु किया गया प्रत्येक कार्य, ईश्वर की उपासना के समान है । उन्होंने निष्काम कर्म की भावना पर बल देते हुए कहा कि सद्कर्म का परिणाम हमेशा सुखद ही होता है । श्री झा ने बताया कि अपने कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण ही विश्वकर्मा पूजन का मूल तत्व है ।

इस पवित्र गरिमामय अवसर पर महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी श्री वी. के. रायजादा सहित अन्य महाप्रबन्धकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन, एसोसिएशन एवं फैडरेशन्स के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे ।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...