भोपाल
बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को 30 दिवसीय स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अन्तर्गत , अल्पावधि रोज़गारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया । इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को बीपीओ , केपीओ एवं कंप्यूटर से संबंधित अन्य जानकारी दी गई । महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम , सीएससी एकेडमी अवधपुरी के संचालक अरुण कुमार मौर्य द्वारा दिया गया ।
