28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा में स्थानीय नेता को उम्मीदवार बनाने पूर्व सीएम नाथ के घर...

गोविंदपुरा में स्थानीय नेता को उम्मीदवार बनाने पूर्व सीएम नाथ के घर पहुंचे कांग्रेस नेता

Published on

भोपाल

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र चार दशक से ज्यादा समय से हारती आ रही कांगे्रस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। जैसे ही कांग्रेस नेता रविंद्र साहू को टिकट मिलने की हवा चली तब एक दूसरे के विरोधी रहे नेता स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे पर एक हो गए। आपस में भिड़ रहे यह नेता शनिवार को प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बंगले जा पहुंचे। अपने समर्थकों के साथ बरसते पानी में श्री नाथ से मुलाकात कर स्थानीय प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कर डाली।

हांलाकि श्री साहू भी गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की साकेत नगर कॉलोनी में ही निवास करते है। यूं देखा जाए तो मिशन 2023 के लिए इस क्षेत्र से दावेदारी कर रहे सभी उम्मीदवार इसी क्षेत्र में निवास कर रहे है। फर्क इतना है कि कोई दो साल से तो कोई 20 साल से यहां रहकर राजनीति कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इस क्षेत्र से किसी ब्राह्मण को टिकट मिलना मुश्किल दिखाई दे रहा है क्योंकि भोपाल से पीसी शर्मा और मनोज शुक्ला के नाम पर लगभग सहमति बन गई है। इसीलिए गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से किसी ब्राह्मण की दावेदारी पर विचार करना न के बराबर है।

वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता प्रकाश चौकसे ने बताया कि स्थानीय व्यक्ति को टिकट देने के लिए शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री नाथ से मुलाकात की। इसके बाद दिल्ली दरबार में भी गुहार लगाएंगे। मांग करने वालों में श्रमिक नेता दीपक गुप्ता, जीत राजपूत, प्रकाश चोकसे, रामबाबू शर्मा, टीआर गहलोत, जाहिद अली, चेतन साहू, लोकेंद्र शर्मा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...