भोपाल
गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र के वॉर्ड 60 आराधना नगर में कांग्रेस के धर्म यात्रा लगातार जारी है। कांग्रेस नेता रविन्द्र साहू झूमरवाला सलिला मां नर्मदा सेवा संस्थान के माध्यम से इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे है। वॉर्ड 60 की सैकड़ों महिलाओं ने माँ नर्मदा की यात्रा कर पूजा अर्चना की। यहां पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन, रुद्राभिषेक एवं पंचमुखी रुद्राक्ष वितरण का अयोजन भी किया गया। निशुल्क बस सेवा के माध्यम से यह यात्रा पूरी हुई। यूं तो श्री साहू गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्र्रेस के टिकट के प्रबल दावेदार हैं। उनकी इस दावेदारी की चर्चाएं पूरे क्षेत्र में सुनी जा सकती है। इस यात्रा के माध्यम से उन्हें टिकट मिल पाएगा या नहीं यह अलग बात है लेकिन अन्य दावेदारों में उनकी इस यात्रा से हड़कंप मचा हुआ है।
