22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़निर्माण एजेंसियां कार्यों की गुणवत्ता पर सतत् नज़र रखें— राज्यमंत्री कृष्णा गौर

निर्माण एजेंसियां कार्यों की गुणवत्ता पर सतत् नज़र रखें— राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Published on

— वार्ड 74 में पौने दो करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि निर्माण एजेंसियां कार्यों की गुणवत्ता पर सतत् नज़र रखें । उन्होंने कहा कि नागरिकों को किए गए बादे के अनुसार क्षेत्र में विकास कार्यों में कमी नहीं रहने दी जाएगी। आवागमन के लिए सड़कों के निर्माण में पूरा-पूरा ध्यान रखा जा रहा है । सड़के लंबे समय तक चले, इसलिए सीमेंट क्रांकीट रोड बनाए जा रहे हैं। नागरिकों स्वच्छ पानी मिले इसके भी इंतजाम किए जा रहे हैं। कॉलोनियों में नालियों का निर्माण कर सीवेज व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर सोमवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 74 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने एक करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से होने वाले कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाया है। क्षेत्र के विकास के लिए विकास के काम में कोई कमी नहीं रखेंगे। क्षेत्र के विकास कार्यों में युवा पीढ़ी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है और पार्टी के युवा कार्यकर्ता क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। यह प्रशंसनीय है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड 74 की हैप्पी ग्रीन कालोनी में 30 लाख रुपए की लागत से साहू समाज भवन से बाईपास रोड तक बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन किया। कैलाश नगर सेमराकलां में 23 लाख 85 हजार की लागत से सीसी रोड और नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। संतोष नगर में 22 लाख 63 हजार रुपए की लागत से बनने वाली आर सीसी नाली का भूमिपूजन और और रहवासियों को पीने के पानी की समस्या के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। पुराना भानपुर गांव में एक लाख 86 हजार की लागत से बनने वाली आर सीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन किया और क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट चालू करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

करारिया में मंदिर वाली गली में 14 लाख 40 हजार की लागत से बनने वाली आर सीसी नाली के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम खेजड़ा में 61 लाख 85 हजार की लागत से बनने वाली विभिन्न आरसीसी नालियों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। वार्ड पार्षद शकुन लोधी, नीलेश गौर, राजू लोधी, विकास साहू, अनीता साहू, राजू साहू, भारत साहू, विकास पटेल, राजू राठौड़ सहित नागरिक मौजूद थे।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...