भोपाल
भेल कारखाने में यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है कि मामूली वेतन पर नौकरी करने वाले ठेका श्रमिक लाखों रूपये का कॉपर चार पहिया वाहन से चोरी कर कारखाने से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं । पिछले दिनों कारखाने के गेट नंबर 6 पर दो ठेका श्रमिकों को कार में छिपा कर ले जाते हुये करीब ढाई लाख रूपये से ज्यादा की ड्रिल बीट सीआईएसएफ ने पकड़ी । यह गोरख धंधा लंबे समय से चल रहा है । यह चोरी का सामान कारखाने के ब्लॉक नंबर 2 से भेल के ठेका श्रमिकों ने ड्राईवर का दी थी । इसकी भनक ब्लॉक के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को नहीं थी । मामला गंभीर है सीआईएसएफ इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है । वहीं भेल की विजिलेंस मूक दर्शक बनी हुई है ।
