10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeभेल न्यूज़सरकारी स्कूलों को बचाने के लिए हुआ कन्वेंशन

सरकारी स्कूलों को बचाने के लिए हुआ कन्वेंशन

Published on

भोपाल।

छात्र संगठन एआईडीएसओ के आह्वान पर रविवार को दिलकुशा बाग में स्कूल बचाओ-मानवता बचाओ कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुदित भटनागर ने कहा कि आज सरकारें शिक्षा पर लगातार हमले कर रही हैं। सी.एम.राईज स्कूल बनाकर उसके आसपास के 15 किलोमीटर की परिधि के मध्य प्रदेश के 94000 सरकारी स्कूलों को बंद करने की तैयारी सरकार कर चुकी है। सरकार का यह कदम लाखों छात्रों को सीधे ही शिक्षा से वंचित कर देगा।

नई शिक्षा नीति 2020 इसी तरह के तमाम बदलाव का पुलिंदा है वे कॉलेज यूनिवर्सिटी को अनुदान देना बंद कर रहे हैं। छात्रवृत्ति में कटौती की जा रही है, सेल्फ फाइनेंस कोर्स को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे सरकारी शिक्षण संस्थानों की फीस भी लगातार बढ़ती जा रही है। यह नीति शिक्षा को बढ़ाने नहीं बर्बाद करने के लिए लाई गई है। इसका मकसद आम छात्रों से शिक्षा को दूर कर पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए शिक्षा का व्यापारीकरण करना है। महिलाओं-बच्चियों पर अपराध लगातार बढ़ रहे है। स्कूल-कॉलेज-ऑफिस सभी जगह असुरक्षित माहौल है।

सरकार शराब नशे अश्लीलता पर रोक नहीं लगा रही है। लेकिन शिक्षा को लोगों तक पहुंचने से रोक रही है। कार्यक्रम में ट्रेड यूनियन लीडर शशिभूषण यादव ने कहा कि शिक्षा को बचाने के लिए आज छात्रों को लामबंद होने की जरूरत है और समाज के हर तबके को उसका साथ देने की जरूरत है। एआईडीएसओ की भोपाल जिला संयोजिका सोनम शर्मा ने कहा कि हम सभी साथी मिलकर शिक्षा पर हो रहे हमलो के खिलाफ एक तीव्र छात्र आंदोलन का निर्माण करेंगे और सरकार को शिक्षा विरोधी नीतियों को वापस लेने पर मजबूर करेंगे एआईडीएसओ की राज्य सचिव श्रुति शिवहरे ने भोपाल में छात्र आंदोलन को मजबूत करने के लिए एआईडीएसओ की 31 सदस्यीय जिला संयोजन समिति की घोषणा की और आगामी 27 से 29 नवंबर को दिल्ली में होने जा रहे अखिल भारतीय छात्र सम्मेलन में भागीदारी करने की अपील की।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

23 से 29 दिसंबर तक बरखेड़ा ई में होगी सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

भेल भोपाल।भेल के बरखेड़ा ई, सेक्टर रामलीला मैदान में इस वर्ष भी भव्य सात...

बीएचईएल के मुखिया ने एलपी टरबाइन आउटर केसिंग को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भेल भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल में आज एक सादे समारोह के...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...