11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़द आइकॉनिक स्कूल में दीक्षांत समारोह

द आइकॉनिक स्कूल में दीक्षांत समारोह

Published on

भोपाल

द आइकॉनिक स्कूल में किंडरगार्टन विद्यार्थियों के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को शुभाशीष देने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रितिका सचदेव और श्रीमती कोमल लालचंदानी – यूरो किड्स के संस्थापक पहुंचे । कार्यक्रम का शुभारंभ सीनियर केजी छात्रों द्वारा एक प्रेरक गीत और जूनियर केजी छात्रों द्वारा प्रस्तुत एक अद्भुत स्वागत नृत्य के साथ हुई। कार्यक्रम के मध्यान्ह में सीनियर केजी के विद्यार्थियों को सर्टीफिकेट प्रदान किये गए । कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमन पुरोहित दास ने किया।

भेल कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन
भोपाल। बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में रिसर्च मेथाडोलॉजी शोध पद्धतियों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय जैन ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यशाला के प्रयोजन पर प्रकाश डालते हुए कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी और बच्चों को आज के युग में नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का आयोजन विश्व बैंक पोषित मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन परियोजना के अंतर्गत महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ आइक्यूएसी के द्वारा किया गया। कार्यशाला के प्रथम शास्त्र में शासकीय महाविद्यालय हमीदिया की प्रधानाध्यापक डॉ विनीता सिंह चौधरी ने रिसर्च एथिक्स के तकनीकी पहलुओं तथा प्लेजीरियम पर प्रकाश डालते हुए शोध के नैतिक एवं अनैतिक पहलुओं को विस्तार से समझाया।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...