12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeभेल न्यूज़कॉरपोरेट कॉलेज के छात्रों का विज्ञान मेले में शानदार प्रदर्शन

कॉरपोरेट कॉलेज के छात्रों का विज्ञान मेले में शानदार प्रदर्शन

Published on

भोपाल।

भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित चार दिवसीय विज्ञान मेले का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस मेले में कॉरपोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और साइंस एंड टेक्नोलॉजी मॉडल श्रेणी में प्रथम, तृतीय और प्रोत्साहन पुरस्कार हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

कॉलेज के छात्र आदर्श कुमार, ग्यास, और रितेश कुमार द्वारा प्रस्तुत वायरलेस लेन शील्ड मॉडल को प्रथम पुरस्कार मिला। इन्हें ?11,000 और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। वहीं, छात्र हेमराज कुशवाहा, सुमित कुमार सिंह, मोहम्मद साहिल और अंकित पांडेय ने ?अपने इंडस्ट्रियल वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट मॉडल के लिए तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इन्हें ?5,100 और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा, छात्र राजा कुमार, अभिमन्यु कुमार, नितीश कुमार और आकिब जावेद को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मॉडल के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया।संस्थान के डायरेक्टर, डॉ. भरत किशोर गुप्ता ने सभी प्रतिभागी छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

भेल में आयोजित समारोह में शोभा और रुद्राक्ष हुए सम्मानित, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मिला पुरस्कार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल द्वारा आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट...

भेल ने जारी किया स्पष्टीकरण; कम कर्मचारी संख्या वाली इकाइयों में लागू रहेंगे ‘सीडीए’ नियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा औद्योगिक संबंध संहिता (इंडस्ट्रियल...

भेल के एजीएम डिक्सन को नेपा लिमिटेड में निदेशक वित्त का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल/नेपानगर। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने भेल भोपाल में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी...