21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़सबकी भागीदारी से ही भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है– टीएस...

सबकी भागीदारी से ही भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है– टीएस मुरली

Published on

— सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में बीएचईएल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

हरिद्वार।

सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष के सतर्कता जागरुकता सप्ताह की विषयवस्तु है “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि”। इस उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, एक साइकिल रैली ‘साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए टीएस मुरली ने, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को पूरी तरह से तभी खत्म किया जा सकता है, जब इसमें सबकी भागीदारी हो। मुख्य प्रशासनिक भवन (हीप) परिसर से प्रारम्भ होकर यह रैली, उपनगरी के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मुख्य प्रशासनिक भवन पर आकर समाप्त हुई। इस रैली में लगभग 25 साइकिल चालकों ने भाग लेकर, सतर्कता जागरूकता के जन अभियान में अपना योगदान दिया।

इससे पहले आयोजित एक कार्यक्रम में टीएस मुरली ने बीएचईएल कर्मियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलायी । उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा को अपनी कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाकर ही हम अपने संस्थान, समाज तथा राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने-अपने विभागाध्यक्षों के माध्यम से कार्यस्थल पर प्रतिज्ञा ली । कर्मचारियों की अभिप्रेरणा हेतु कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा मुख्य सतर्कता आयुक्त के संदेश भी पढ़े गये।

कार्यक्रमों की इसी श्रृंखला में साइबर सुरक्षा विषय पर एक व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया । सतर्कता विभाग तथा डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन ग्रुप के सहयोग से आयोजित इस व्याख्यान का शुभारम्भ टीएस मुरली तथा बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका टी सौम्या ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया। श्री मुरली ने कहा कि कर्मचारियों के साथ–साथ उनके परिजनों को भी साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित क्षेत्राधिकारी (हरिद्वार-सदर) जितेंद्र कुमार मेहरा (आईपीएस) ने साइबर अपराधों के विभिन्न रूपों तथा उनसे बचाव हेतु उपयोगी जानकारी दी। इन अवसरों पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिजन तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...