भोपाल
भेल के भवानी धाम स्थित फेस-2 नरेला शंकरी में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के बाद भंडारे का आयोजन किया गया । भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया । इस नौ दिवसीय देवी भागवत महापुराण काशी के आचार्य श्री ब्रजेन्द्र व्यास जी महाराज ने कथा सुनाई । आचार्य श्री व्यास जी के कलाकारों द्वारा बेहतर कला का प्रदर्शन करने पर उन्हें पुरूस्कार वितरण किया गया । शाम को शुरू हुये भंडारे मेें प्रसाद ग्रहण करने वाली भीड़ उमड़ पड़ी। करीब दो हजार से ज्यादा लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
