15.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़रंग रस रंजनी सप्त रसों की झंकार से सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन

रंग रस रंजनी सप्त रसों की झंकार से सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन

Published on

– आज होगा रंगारंग कार्यक्रम, मंत्री कृष्णा गौर करेंगी शिरकत

भोपाल।

विगत 31 वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान मंच भेल भोपाल के तत्वावधान में शहीद भवन एम.एल.ए. रेस्ट हाउस, भोपाल में गुरुवार को सायं 6.00 बजे से सांस्कृतिक महोत्सव-2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्रीमति कृष्णा गौर मंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल होंगी। कार्यक्रम में उदीयमान कलाकारों द्वारा कथक के रंग रस रंजनी सप्त रसों की झंकार कथक नृत्य के माध्यम से विख्यात नृत्यांगना अमिता खरे के निर्देशन में प्रस्तुत किया जायेगा ।

भोपाल के अग्रणी विद्यालयों द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान मंच के तत्वावधान मे की गई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र छात्राओं द्वारा चित्र के माध्यम से माननीय प्रधाननत्री श्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो, माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा स्वतंत्रता दिवस में ध्वजारोहण करते हुए, दीपावली एवं दशहरा महोत्सव एवं अन्य मनमोहक चित्र द्वारा अपनी भावना को व्यक्त करते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान माननीय मंत्री द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के उत्साह वर्धन एवं कथक के रंग रस शास्त्रीय लोक नृत्य कला का आनंद लेने के लिए आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित है।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...