9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल मेें ग्राहक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भेल मेें ग्राहक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Published on

भोपाल

मैसर्स ओएनजीसी के अधिकारियों के लिए विद्युत रिंग की एसी-एससीआर प्रणाली और ड्रिलिंग रिग की वीएफडी प्रणाली की मूल बातों पर 5 दिनों के ग्राहक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं एलजीएक्स) ने किया । इस अवसर पर विशेष रूप से विनोदानन्द झा, अपर महाप्रबंधक (प्रचार एवं जनसंपर्क), श्रीमती स्वागत एस सक्सेना, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (एचआरडी) एवं संकाय सदस्य के रूप में शिशु पाल, प्रबंधक (टीएमई) मौजूद थे ।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्री चन्द्रा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं एलजीएक्स) ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से ईओएम और ग्राहकों के बीच के अंतर को कम करने में मदद मिलती है । उन्होंने कहा कि मैसर्स ओएनजीसी भेल के सम्मानित ग्राहक हैं । हम उनकी समस्याओं को हल करने और शीघ्र सेवाएं प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार हैं ।

उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को अधिक से अधिक ज्ञानार्जन करना चाहिए । श्रीमती स्वागत एस सक्सेना, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (एचआरडी) ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम और मॉड्यूल के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद उमेश कुमार सावले, प्रबंधक (मानव संसाधन विकास) ने किया ।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...