16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत बीएचईएल में साइकिल रैली का आयोजन

स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत बीएचईएल में साइकिल रैली का आयोजन

Published on

हरिद्वार

बीएचईएल हरिद्वार में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा 3.0 अभियान के अंतर्गत, प्रभाग में एक साइकिल रैली ‘साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया । स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रसार करने हेतु आयोजित की गई इस रैली को, बीएचईएल के स्वतंत्र निदेशक डा. के. सिवप्रसाद तथा हरिद्वार इकाई के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा ने, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डा. के. सिवप्रसाद ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ाने में मदद मिलती है । उन्होंने कहा कि स्वच्छता हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है और हमें इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है । श्री प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनकर ही हम एक स्वच्छ भारत का निर्माण कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि हम ऐसे क्रियाकलापों को रोकने अथवा सीमित करने का प्रयास करें, जो एक स्वच्छ वातावरण के निर्माण में बाधक हैं ।

उल्लेखनीय है कि त्रिशूल अतिथि गृह से शुरू होकर यह रैली उपनगरी के विभिन्न मार्गों से होती हुई मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) पर आकर समाप्त हुई, जिसमें बड़ी संख्या में बीएचईएल कर्मियों ने भाग लिया । इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी श्री वी. के. रायजादा, महाप्रबंधकगण, तमाम वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे ।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...