भेल भोपाल।
हेम्टू इंटक का प्रतिनिधि मंडल भेल के संतोष कुमार गुप्ता, हेड एचआर से कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला इंटक के नेतृत्व में मुलाकात की। हेम्टू इंटक ने संतोष कुमार गुप्ता का शॉल श्रीफल से स्वागत किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुये कहा कि भेल में सुपरवाइजर एवं एक्सक्यूटिव की तरह आर्टिजनो की भी भर्ती अतिशीघ्र की जाये। भेल कर्मचारियों को दी जा रही रिवार्ड स्कीम को रिवाइज किया जाये एवं उसमें व्याप्त विभिन्न विसंगतियों को दूर किया जाये। कस्तूरबा अस्पताल में जीवन रक्षक दवाएं समय पर नहीं मिल रही कुछ दवाओं के लिये पांच दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। जिनकी उपलब्धता सुनिश्चित किया जाये। यूनियन के अन्य साथियों ने कारखाने टाउनशिप, कस्तूरबा हॉस्पिटल, कैंटीन भेल भोपाल द्वारा संचालित स्कूल से संबंधित विभिन्न मुद्दे एवं समस्यायों से अवगत कराया।
